शिलांग , फरवरी 23 -- मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को कहा कि पड़ोसी देश बंगलादेश के साथ सीमा पर व्यापार में रुकावटों की वजह से राज्य को लगभग 200 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ।
श्री संगमा ने पत्रकारों से कहा, "बंगलादेश में राजनीतिक हालात स्थिर होने और कोयला खनन की प्रक्रिया शुरू होने और बदलाव होने के साथ हमें उम्मीद है कि हम इसे पिछले साल के अनुमानों पर वापस ला पाएंगे।"श्री संगमा ने बजट पेश करते हुए माना कि हाल के सालों में राज्य का अपना गैर-कर राजस्व संग्रह एक जैसा नहीं रहा है, जिसका मुख्य कारण बांग्लादेश के साथ सीमा पर व्यापार में रुकावटें और वैज्ञानिक खनन की ओर लंबा बदलाव है। उन्होंने हालांकि नए खनन अनुमोदन और अधिक ढ़ांचागत नियामक माहौल की ओर इशारा करते हुए बदलाव का संकेत दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित