शिवपुरी , मई 14 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने सीबीएसई परीक्षा में सफल नहीं होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मृतक छात्र की पहचान आर्यभान सिंह (18) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुधवार शाम घोषित हुए सीबीएसई परीक्षा परिणाम में छात्र के दो विषयों में सप्लीमेंट्री (एटीकेटी) आई थी, जिसके बाद वह काफी उदास हो गया था।
सूत्रों के अनुसार छात्र इसके बाद घर की ऊपरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर परिजन उसे देखने पहुंचे, जहां वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित