चेन्नई , जुलाई 01 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पुडुचेरी फर्जी दवा गिरोह मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों में वर्ष 2012 बैच के हरियाणा कैडर के एक आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में नयी दिल्ली में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं।

सीबीआई ने बुधवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने इस साल आठ जून को पुलिस निरीक्षक प्रदीप सिंह और दो अन्य निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त आईपीएस अधिकारी ने यह दावा करते हुए अवैध रूप से धन की मांग की थी कि वह अपने व्यक्तिगत प्रभाव का उपयोग करके पुडुचेरी में नकली दवाओं की बिक्री से संबंधित मामलों में निजी व्यक्तियों को राहत दिला सकता है, जिनकी जांच सीबीआई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित