हैदराबाद , मई 08 -- तेलंगाना में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वनपर्थी संभाग के एक डाक निरीक्षक को एक शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के अनुसार एजेंसी ने सात मई को वनपर्थी संभाग के अधीक्षक और डाक निरीक्षक और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया। इन पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता से 1.30 लाख रुपये की वसूली की और वेतन बकाया जारी करने के लिए 30,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की।

सीबीआई ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया और डाक निरीक्षक को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को हैदराबाद में सीबीआई मामलों के प्रधान विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे 20 मई, 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने आरोपी से जुड़े दो आवासीय परिसरों में भी तलाशी ली। ये परिसर रंगारेड्डी जिले के बडांगपेट और खम्मम जिले के वारंगल क्रॉस रोड पर स्थित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित