नयी दिल्ली , मई 12 -- देश की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो, सीबीआई के नए निदेशक की नियुक्ति के लिए उच्च स्तरीय चयन समिति की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम बैठक हुई।

बैठक में श्री मोदी के अलावा चयन समिति के दोनों सदस्यों प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिस्सा लिया।

सीबीआई के मौजूदा अध्यक्ष प्रवीण सूद का दो वर्ष का कार्यकाल आगामी 24 मई को समाप्त हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित