नई दिल्ली , अप्रैल 3 -- कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्यसभा सांसद पी संदोष कुमार ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को एक पत्र लिखकर केरल में एलडीएफ के खिलाफ कथित आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि कांग्रेस पार्टी को पहले अपने भीतर झांकना चाहिए। पत्र में उन्होंने उत्तर दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज एक एफआईआर का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं पर टिकट के बदले पैसे लेने के आरोपों का जिक्र किया। इसमें कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के सहयोगियों समेत कई नाम शामिल बताए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित