अगरतला , सितंबर 06 -- त्रिपुरा में विपक्षी वाम मोर्चा ने 28 सितंबर को होने वाले ग्रामीण परिषद (वीसी) चुनावों से पहले त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की तैनाती की मांग की है।
वाम दलों ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान संभावित राजनीतिक हिंसा और गड़बड़ी को लेकर चिंता जताई है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(भाकपा) ,आरएसपी ,फॉरवर्ड ब्लॉक और भाकपा(माले) लिबरेशन ने विपक्षी उम्मीदवारों, पोलिंग एजेंटों और मतदाताओं की सुरक्षा की मांग की है।
पूर्व मंत्री और वाम मोर्चा के संयोजक माणिक डे ने दावा किया कि चुनाव से जुड़ी गतिविधियों के दौरान उम्मीदवारों को धमकियों और कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने मतदान से पहले राजनीतिक हिंसा की आशंका व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित