पटना , जुलाई 11 -- हरियाणा के रोहतक में आयोजित अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ी सुमन कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्री स्टाइल के 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है।
प्रतियोगिता के कांस्य पदक मुकाबले में सुमन कुमार यादव ने राजस्थान के खिलाड़ी को पराजित कर यह उपलब्धि अपने नाम की। उनकी इस सफलता से न केवल बिहार का गौरव बढ़ा है, बल्कि राज्य के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिली है।
सुमन कुमार यादव की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उनकी यह उपलब्धि बिहार में कुश्ती खेल के प्रति बढ़ते उत्साह और खिलाड़ियों की प्रतिभा का परिचायक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित