नयी दिल्ली , अगस्त 11 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार से दो दिन के लिए जयपुर में रहेंगी जहां वहां ब्रिक्स समूह के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठकों में शामिल होने के अलावा कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ये बैठकें बुधवार को सुबह नौ बजे रामबाग पैलेस में शुरू होंगी और दिन भर चलेंगी तथा गुरुवार को लगभग 12:30 बजे सम्पन्न होंगी।

श्रीमती सीतारण गुरुवार को जयपुर में ही राजस्थान इंटररनेशनल सेंटर में राजस्थान युवा सम्मेलन में भाग लेंगी और युवाओं तथा स्टार्टअप इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगी। यह कार्यक्रम तीन बजे शुरू होगा।

वित्तमंत्री उसी जगह शाम चार बजे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित