नयी दिल्ली/ दोहा , सितंबर 28 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कतर के दोहा में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी)की सालाना बैठक के दौरान जॉर्डन की योजना और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री ज़ेइना ज़ैद तौकान से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने दोनों मंत्रियों की बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों ने भारत और जॉर्डन के बीच कई क्षेत्रों, खासकर खाद्य सुरक्षा, उर्वरक, व्यापार और निवेश के मामलों में आपसी सहयोग को मज़बूत करने पर चर्चा की।

श्रीमती सीतारमण ने बैठक में उल्लेख किया कि कि भारत जॉर्डन का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और 2030 तक आपसी व्यापार को बढ़ाकर 05 अरब डॉलर तक पहुँचाने के लक्ष्य पर ज़ोर दिया।

सुश्री ज़ेइना ज़ैद तौकान ने कहा कि भारत जॉर्डन के लिए एक अहम बाज़ार है तथा जॉर्डन उर्वरक, ऊर्जा, पानी और बुनियादी ढाँचे की परियोजनाओं सहित कई क्षेत्रों में सहयोग जारी रखने और उसे मज़बूत करने का इच्छुक है। साथ ही उन्होंने जॉर्डन में निवेश के और मौकों की उम्मीद जतायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित