नयी दिल्ली , मार्च 02 -- वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यहां कनाडा के वित्त मंत्री श्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन से मुलाकात की।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि दोनों के बीच निवेश, फिनटेक और व्यापक वित्तीय क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर रचनात्मक चर्चा हुई।

दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए भारत-कनाडा आर्थिक और वित्तीय संवाद (ईएफडी) के उद्घाटन सत्र के शीघ्र आयोजन में अपनी साझा रुचि व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित