सीतापुर , जनवरी 29 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थानगांव क्षेत्र में रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर गुरुवार दोपहर बाद एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रोड रोलर से टकरा गई .जिसमें पिता, पुत्र की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि पत्नी एवं एक बच्चे को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने रोलर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि लव कुश (25) अपनी पत्नी बिनु एवं पुत्र संगम एवं पियूष के साथ अपने घर ग्राम संबरी आ रहे थे. तभी रेउसा महमूदाबाद रोड पर सामने से आ रहे रोड रोलर में इनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकरा गई।

इस हादसे में लव कुश एवं संगम की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि बिनु एवं पुत्र पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित