सीतापुर , अक्टूबर 26 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के लहरपुर क्षेत्र में सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि ग्राम खानपुर सादात के पास अज्ञात वाहन ने वृद्ध जनों को रौंद दिया जबकि एक पीआरडी जवान को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वृद्ध जनों एवं पीआरडी जवान को लहरपुर अस्पताल उपचार के लिये भेजा जहां पर दोनों बुजुर्ग लोगों की मृत्यु हो गई . घायल पीआरडी जवान का इलाज चल रहा है।

उन्होने बताया कि लहरपुर कस्बे के अंबर सराय निवासी राकेश वर्मा एवं रमेश चंद्र अवस्थी लहरपुर बिसवन मार्ग पर सुबह टहलने जा रहे थे. तभी खानपुर सादात के पास अज्ञात वाहन ने उन दोनों को टक्कर मार दी. जिससे वह काफी दूर उछलकर गिर गए एवं रामस्वरूप पीआरडी जवान लहरपुर कोतवाली से ड्यूटी पूरी करके अपने घर जा रहा था, उसको भी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया .तीनों लोगों को पुलिस ने लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भेजा. जहां पर राकेश वर्मा एवं रमेश चंद्र अवस्थी को मृत घोषित कर दिया गया. घायल रामस्वरूप का उपचार चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित