सीतापुर , जुलाई 9 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने गुरुवार देर शाम पत्रकारों को बताया कि हरगांव थाना क्षेत्र के मदनापुर से कबीरपुर मार्ग पर ग्राम मदनापुर निवासी रेनू (40), पत्नी रक्षपाल, निवासी कथाभारी का शव पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मृतका के गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित