सीतापुर , जुलाई 18 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह शराब के लती एक युवक ने अपनी मां की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम बेनियापुर निवासी सावित्री (65) अपने पुत्र त्रिभुवन के साथ रहती थी जो शराब का आदी है। आज सुबह ही वह शराब पीकर घर आ गया। मां सावित्री ने उसको शराब न पीने के लिए समझाया, इस बात पर क्रुद्ध होकर नशे में त्रिभुवन ने अपनी माता सावित्री देवी पर लकड़ी के मोटे डंडे से कई बार कर दिए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
हत्या के बाद त्रिभुवन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए एवं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित