सीतापुर , अक्टूबर 02 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना सधना अंतर्गत लोहार घाट पिपरी मंदिर के पीछे गोमती नदी की झाड़ियाें में एक पुजारी का शव मिला है। पुलिस सूत्रों ने घटना के संबंध में बताया कि पिपरी घाट स्थान के पुजारी बाबा धनीराम (62) मंगलवार से लापता थे। आज दोपहर बाद पिपरी मंदिर के पीछे बहने वाली गोमती नदी की झाड़ियाें में उनका शव मिला। हाथ पैर बांध होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।

थाना अध्यक्ष सधना प्रिंस सोनकर ने शुक्रवार देर शाम बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित