सीतापुर , जुलाई 31 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के सधना थाना क्षेत्र में एक वृद्ध ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। थानाध्यक्ष मनपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि काकोरी निवासी जितेंद्र सिंह (75) ने गुरुवार देर रात अपने घर में तमंचे से स्वयं को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सधना थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे थे। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित