सीतापुर , अक्टूबर 05 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के सदरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ैचा के पास सोमवार दिन में बांध के पास बनी पुलिया से रपटने से 10 वर्षीय बालक पानी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता बालक को ढूढने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मयंक मौर्य (10) शौच के लिए नदी के बंधे के पास स्थित पुलिया पर गया था। पैर फिसल जाने की वजह से वह गहरे पानी में डूब गया। शोरगुल मचाने पर गांव वालों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने खोजबीन कराई, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित