सीतापुर , मई 4 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोमवार को बारिश के बीच जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपत ने कांशीराम कॉलोनी एवं अन्य स्थलों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होने बारिश और तेज हवा के चलते जल भराव एवं सड़कों पर गिरे हुए पेड़ों का मुआयना किया। जिलाधिकारी ने गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाए जाने के निर्देश दिए. जिससे बाधित आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सके। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि जिले में भ्रमणशील रहकर बारिश के दौरान कोई समस्या उत्पन्न हुई हो तो उसका निस्तारण मौके पर निस्तारित करें।

आज सुबह बादलों की आवाजाही से पूरे शहर में अंधेरा छा गया. बिजली चमकने लगी, तेज वर्षा हुई। हालांकि बाद में तेज धूप खिलने से जनजीवन सामान्य हो चुका है और आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित