सीतापुर , अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार दोपहर एक प्रशिक्षु आरक्षी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने देर शाम बताया कि प्रशिक्षु आरक्षी अभिलाष, पुत्र बलवीर, निवासी जनपद इटावा, चेस्ट नंबर 154 एवं टोली नंबर 7 से संबंधित है। उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

घटना की जानकारी मिलने पर उसके साथ प्रशिक्षण ले रहे साथियों ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित