सीतापुर , अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मिश्रिख थाना क्षेत्र के कल्ली चौराहे के पास बुधवार सुबह वाराणसी से नैमिषारण्य दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाराणसी निवासी यश गुप्ता (25), आकाश गुप्ता (30) पुत्र राजीव गुप्ता और नंदिनी गुप्ता (50) कार से नैमिषारण्य दर्शन के लिए आ रहे थे। मिश्रिख थाना क्षेत्र में कल्ली चौराहे के आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे में आकाश गुप्ता और यश गुप्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि नंदिनी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को उपचार के लिए पहले मिश्रिख अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित