सीतापुर , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले में थाना रामपुर कला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बीसवन पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि ग्राम मोचकलां के पास से गिरफ्तार अभियुक्त खालसा, निवासी इंदल गिरी, लूट की घटनाओं में शामिल होकर लंबे समय से फरार था। पुलिस क्षेत्राधिकारी विश्ववन अमन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर बाइक चेकिंग अभियान के दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायर किया और भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक आदत बाइक, एक जोड़ी पायल, तमंचा और कारतूस बरामद किया। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया और पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित