सीतापुर , मार्च 12 -- सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी मां की ईंट से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र के ग्राम ऊंचा खेड़ा कला में बुधवार देर रात मालती देवी (60) घर पर थीं। इसी दौरान उनका पुत्र गुड्डू देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से झगड़ा करने लगा। विवाद के दौरान युवक ने पास पड़ी ईंट से अपनी मां के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित