सीतापुर , मई 30 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना लहरपुर क्षेत्र अंतर्गत केसरीगंज में शनिवार दोपहर बाद एक ज्वेलर की दुकान से चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना अध्यक्ष लहरपुर अरविंद सिंह अपनी टीम के साथ लखीमपुर खीरी रोड पर चेकिंग कर रहे थे. तभी नबीनगर के पास मोटरसाइकिल आते दिखई संदिग्ध मोटरसाइकिल को पुलिस ने रोक कर रंजीत कुमार पाल निवासी एट कोहना थाना शारदा नगर जिला लखीमपुर खीरी, मोहिनी देवी पत्नी बाबूराम निवासी बाल खेरवा थाना सदर लखीमपुर, दीप्ति उर्फ दुर्गा पुत्री राम प्रसाद निवासी बाल खेरवा थाना सदर लखीमपुर को आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि 17 मई को कस्बा केसरीगंज स्थित प्रज्ञा ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण एवं अन्य सामान चोरी किया था। इस संबंध में थाने पर अभियोग दर्ज था। अभियुक्त बेहद शातिर एवं अभ्यास किस्म के अपराधी है. इन्हे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों के पास से एक बिछुआ, एक जोड़ी पायल, सफेद धातु एक अंगूठी पीली धातु, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित