सीतापुर , अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मानपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर दो किशोरों की तालाब में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बन्नी करेला गांव में अर्पित (13) पुत्र शिव कुमार निवासी रमईपुर एवं कपिल (12) पुत्र सुरेंद्र यादव गांव के तालाब में गर्मी की वजह से नहाने गए थे। अचानक दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर घर ना आने पर दोनों किशोर की तलाश की गई. तब उनके शव तालाब में उतराते मिले।

गांव वालों ने तुरंत दोनों किशोर के शवों को बाहर निकाल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वैधानिक कार्रवाई शुरु की। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है। मृतक अर्पित अपने ननिहाल आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित