सीतापुर , सितंबर 23 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक धर्मशाला में तेज बारिश के बीच गणेश पूजन के दौरान छज्जा गिर जाने से एक महिला की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला आर्य नगर में पंजाबी धर्मशाला में गणेश उत्सव, मूर्ति की स्थापना की गई थी, जिसका पूजन कार्यक्रम चल रहा था. तभी तेज बारिश होने के कारण धर्मशाला की रेलिंग गिर गई। रेलिंग के गिर जाने से उमा कपूर, निधि कोहली, कनिका गुप्ता ,सिम्मी कोहली, आदित् बाजपेई, प्रीति मल्होत्रा सहित कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उमा कपूर (35) को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. जहां गंभीर रूप से घायल महिलाओं को ट्रामा सेंटर लखनऊ उपचार के लिये भेजा गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित