सीतापुर , मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के ग्राम लौकिया में मंगलवार सुबह खेत में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि मृतका की पहचान रीमा (40) के रूप में हुई है, जो अपने मायके ग्राम लौकिया में तीन बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों ने गांव के ही भारत नामक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में नामित आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित