हैदराबाद , अप्रैल 30 -- तेलंगाना की पंचायती राज, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री धनश्री अनुसूया सीताक्का ने गुरुवार को यहां के नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवा दल को महात्मा गांधी के आदर्शों पर आधारित और अहिंसा के दर्शन के प्रति समर्पित एक अनुशासित संगठन बताया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संगठन को पार्टी कैडर को और मजबूत करने और हर गाँव तक पहुँचने के लिए अपने वैचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को जिला स्तर तक ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी के सिद्धांत, जवाहरलाल नेहरू का विकास दृष्टिकोण और बी. आर. अंबेडकर का बनाया संविधान राष्ट्र की रीढ़ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित