अलवर , जून 22 -- राजस्थान में अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में 200 फुट रोड के पास एक दुकान पर शटर लगाने का काम करते वक्त सीढ़ी से गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह और उसका पुत्र अमर सिंह पिछले कई दिनों से गुरुप्रीत सिंह की दुकान पर शटर लगाने का काम कर रहे थे। रविवार को दोनों काम पर पहुंचे थे।
अमर सिंह सीढ़ी पर चढ़कर शटर लगा रहा था, तभी वह फिसलकर गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित