पटना , सितंबर 11 -- ंघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा-II, 2026 तथा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा-II, 2026 का आयोजन 13 सितंबर 2026 को पटना जिले के 52 परीक्षा उपकेंद्रों पर किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं में कुल 25,516 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के स्वच्छ, पारदर्शी, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
परीक्षा से संबंधित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यह अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गरिमापूर्ण परीक्षा है। इसके सफल संचालन में किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी चूक नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूर्ण सजगता, सावधानी एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिये कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की अनिवार्य एवं सघन फ्रिस्किंग की जाए। पुरुष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष कर्मियों तथा महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला कर्मियों द्वारा ही की जाए।यूपीएससीके निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रत्येक परीक्षार्थी का फेस ऑथेंटिकेशन समय पर एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित