नयी दिल्ली , जुलाई 22 -- जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के एक दिन बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली के दो अस्पतालों का दौरा कर घायल आंदोलनकारियों का हालचाल जाना।

श्री नड्डा ने राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल का दौरा किया। आरएमएल अस्पताल में भर्ती घायल प्रदर्शनकारियों में एक युवती की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में संसद की ओर मार्च कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित