भरतपुर , फरवरी 23 -- राजस्थान में डीग जिले के सीकरी कस्बे में सोमवार को चिकित्सा विभाग के दल ने अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और जच्चा-बच्चा केंद्रों पर छापेमारी की कार्रवाई की।

चिकित्सा विभाग के सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अम्मार अस्पताल संचालक और कर्मचारी ताला लगाकर मौके से फरार हो गए जबकि आहिल अस्पताल में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गर्भपात की दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए गए।

सूत्रों ने बताया कि आहिल अस्पताल का संचालक मौके पर चिकित्सीय कार्य करने के लिये कोई भी वैध दस्तावेज या मान्यता प्रमाण पत्र पेश नहीं कर सका। दल ने दवाएं जब्त करके अस्पताल को नोटिस थमाया है। बताया गया कि आहिल अस्पताल और अम्मार अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित