मुंबई , अक्टूबर 23 -- मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पर गुरुवार रात बुकिंग हॉल के प्रवेश द्वार के पास छत का एक हिस्सा गिरने से दो यात्री मामूली रुप से घायल हो गए।
प्रभावित हिस्से में रेल भूमि विकास प्राधिकरण का काम चल रहा था।
अधिकारियों के अनुसार घटना रात दस बजे के करीब हुयी। इसमें दो यात्री विनायक बालू हाटकर (28) और अयान नौशाद मातवणकर (24) को मामूली चोटें आयी।
दोनों घायलों को उपचार के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित