लखनऊ , मार्च 16 -- कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत सोमवार को इंडियन बैंक की चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। सीएसआर फंड से मिली रकम का उपयोग संस्थान की तरफ से गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सर्जरी की जाएगी।
इंडियन बैंक की तरफ से यह सहयोग विशेष रूप से उन आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए किया गया है, जो रोबोटिक सर्जरी की रियायती दरों पर भी इलाज कराने में सक्षम नहीं होते हैं। इस राशि से ऐसे मरीजों को मुफ्त या अत्यंत रियायती दरों पर सर्जरी उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित