बारां , मई 11 -- राजस्थान सरकार ने बारां के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. संजीव सक्सेना को एपीओ कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। लंबे समय से सीएमएचओ पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई थी।
सूत्रों के अनुसार विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सीएमएचओ कार्यालय में फर्जी बिलों के माध्यम से भुगतान उठाने, वित्तीय गड़बड़ियों और अन्य प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। इन शिकायतों को लेकर जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित