नई दिल्ली , मई 22 -- सर्टिफिकेशन इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (सीईआईएल) ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए 24.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया जो एक साल पहले की तुलना में 19.86 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 2025-26 के दौरान सीईआईएल का परिचालन से राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 30.05 प्रतिशत बढ़कर 80.73 करोड़ हो गया। कंपनी ने कहा है कि इस दौरान वर्ष के दौरा अपना अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर बुक, परिचालन से अब तक का सबसे अधिक राजस्व, अब तक का सबसे अधिक कर-पश्चात लाभ और अब तक की सबसे अधिक प्रति शेयर आय (प्रति शेयर लाभ) हासिल किया है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने आलोच्य वित्तीय वर्ष में प्रति शेयर 75 का अंतरिम लाभांश दिया है जबकि अंतिम लाभांश प्रति शेयर 131 प्रति शेयर रखे जाने का प्रस्ताव है। कंपनी के शेयर का अंकित मूल्य 100 रुपये है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीईआईएल का व्यावसायिक दृष्टिकोण लगातार मजबूत हो रहा है, जिसे एक मजबूत और बढ़ते हुए ऑर्डर बुक का समर्थन प्राप्त है। वित्त वर्ष 2024-25 के 60.48 करोड़ रुपये की तुलना में ऑर्डर बुक 160 करोड़ रुपये रही। यह सालाना 164.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित