रांची , जनवरी 31 -- झारखण्ड के रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे आज केंद्रीय मनोचिकित्सक संस्थान (सी॰ आई॰पी॰) काँके के सुरक्षाकर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान में 156 सुरक्षाकर्मियों को हटाकर होमगार्ड को रखे जाने के विरोध मे मांगपत्र पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय को सौंपा।
उक्त विषय पर उनकी बातों को सुनकर श्री पाण्डेय ने सरकार के स्तर पर बातों को रखकर समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्य रूप से झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा, कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की एवं अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित