चेन्नई , फरवरी 14 -- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का वंदे मातरम तटीय साइक्लोथॉन-2026 (6,553 किलोमीटर की राष्ट्रीय तटीय जागरूकता पहल ) शनिवार को चेन्नई पहुंचा और मरीना बीच पर जनता की उत्साही भागीदारी के साथ इसका स्वागत किया गया।
गत 28 जनवरी को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नयी दिल्ली से वर्चुअल रूप से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह साइक्लोथॉन, "सुरक्षित तट, समृद्ध भारत" थीम के तहत भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है। पचीस दिनों का यह राष्ट्रीय अभियान नौ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करता है और इसमें 65 महिला साइकिल चालकों सहित 130 सीआईएसएफ कर्मी शामिल हैं।
यह पहल वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है और इसका उद्देश्य तटीय जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को समकालीन कार्यों में रूपांतरित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित