कोच्चि , अगस्त 21 -- केंद्रीय मात्स्यिकी प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईएफटी), कोच्चि की फिश पाउडर तकनीक अब असम सरकार के बाल पोषण कार्यक्रम का हिस्सा बन गयी है जो मत्स्य अनुसंधान को सार्वजनिक नीति के माध्यम से जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
संस्थान द्वारा छोटी स्वदेशी मछलियों से तैयार पोषक तत्वों से भरपूर फिश पाउडर को असम सरकार की 'मत्स्य परिपुष्टि' (मछली के माध्यम से पूर्ण पोषण) पहल में शामिल किया गया है। इसके तहत स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में परोसे जाने वाले भोजन में इस पाउडर को मिलाया जा रहा है। इस नवाचार को बच्चों में पोषण स्तर सुधारने के लिए असम सरकार के 'कर्मश्री पुरस्कार 2026' से सम्मानित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित