जयपुर , मार्च 27 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की सुस्ती और राजनीतिक द्वेष के कारण जयपुर के सिविल लाइन्स आरओबी प्रोजेक्ट आज 'एक्सीडेंट ज़ोन' बन चुका है।
श्री गहलोत ने अपने इंतजारशास्त्र अभियान के तहत शुक्रवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास से महज सौ मीटर की दूरी पर जब विकास की यह स्थिति है, तो शेष राजस्थान का क्या हाल होगा।
उन्होंने कहा कि सिविल लाइन्स आरओबी जिसे हमारी कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2021 में जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शुरू किया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2026 आ गया, पर भाजपा सरकार की सुस्ती और राजनीतिक द्वेष के कारण यह प्रोजेक्ट आज 'एक्सीडेंट ज़ोन' बन चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित