जयपुर 07नवंबर (वार्ता) राजस्थान में जयपुर में सिविल लाइंस के विधायक गोपाल शर्मा के दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित दिवाली स्नेह मिलन समारोह में क्षेत्रवासी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और एक दूसरे को दीपावली शुभकामनाएं दी।

श्री शर्मा ने यहां सेवा भवन कार्यालय में आयोजित इस समारोह में सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में लोगों ने आत्मीयता, उल्लास और उत्साह के साथ दीपावली की खुशियों को साझा की और आपसी प्रेम, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।

इस अवसर पर कई स्थानीय लोगों ने श्री शर्मा के जनकल्याणकारी कार्यों का बखान कर उनका आभार जताया। समारोह के दौरान कलाकारों ने भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में पिरोने और जनप्रतिनिधि एवं जनता के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम बनते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित