भरतपुर , मार्च 27 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के भगवतगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग से बहू और ससुर गम्भीर रूप से झुलस गये।

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवतगढ़ निवासी नेमीचंद जैन के घर पर यह हादसा उस समय हुआ, जब उनकी बहू रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया और आग लग गयी। आग की चपेट में आने से बहू गंभीर रूप से झुलस गयी।

सूत्रों ने बताया कि बहू को बचाने के लिए जैसे ही नेमीचंद जैन मौके पर पहुंचे तो वह भी आग की चपेट में आगये और बुरी तरह झुलस गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित