अलवर , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में सिलीसेढ़ झील में मंगलवार को शाम को पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विकास निवासी झारखेड़ा के रूप में हुई है। वह दुर्गा पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जन करने के लिए सिलीसेढ़ झील पहुंचा था। प्रतिमा विसर्जन करने के बाद वह नहाने के लिए झील में उतर गया। इसी दौरान उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया।

युवक के झील में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस ने नागरिक सुरक्षा दल को मौके पर बुलाया। दल ने युवक को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अलवर के जिला अस्पताल में आज पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित