नयी दिल्ली , अप्रैल 24 -- भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने देश में विकसित दो सिलिकॉन फोटोनिक्स प्रौद्योगिकी समाधानों का शुक्रवार को चेन्नई में लोकार्पण किया।

इनमें एक फोटोनिक्स चिप विनिर्माण के लिए सिलिकॉन फोटोनिक्स प्रोसेस डिज़ाइन किट (पीडीके) और दूसरा समाधान यूनिवर्सल पैकेजेड पीपीआईसी (प्रोग्रामेबल फोटोनिक इंटीग्रेटेड सर्किट) टेस्ट इंजन है। इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रायोजित सीओई-सीपीपीआईसीएस, आईआईटी मद्रास में विकसित किया गया है।

यह भारत के लिए सिलिकॉन फोटोनिक्स टेक्नोलॉजी सॉवरेंटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और भारतीय फोटोनिक्स अनुसंधान एवं विकास समुदाय के लिए एक साझा राष्ट्रीय सुविधा के रूप में कार्य करेगा।

इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के सीईओ अमितेश सिन्हा, आईआईटी मद्रास की डीओईई विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शांति भट्टाचार्य और केंद्र के शासी परिषद के सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित