सिरसा , सितंबर 14 -- हरियाणा के सिसरा में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गांव महेना खेड़ा में घर के सामने बने प्लांट से 25 क्विंटल गेहूं चोरी करने की वारदात का पदाफज़श करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा गेहूं बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है।

ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने सोमवार को बताया कि गांव महेना खेड़ा निवासी राजेश पुत्र बनवारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टंकियों में रखी गेहूं को चेक किया तो 25 क्विंटल गेहूं चोरी होनी पाई गई। नौ अगस्त की रात अज्ञात युवक प्लांट में घुसे और टंकियों से गेहूं चोरी कर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सुरेरां-ममेरा रोड़ क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उफज़् दीपा पुत्र भजन सिंह निवासी कुताबढ़ तथा राजेश उफज़् राजू पुत्र बनवारी लाल निवासी महेना खेड़ा, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आई कई वारदातें पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से उक्त प्लांट में रखी गेहूं की टंकियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया गेहूं बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित