सिरसा , मई 27 -- हरियाणा के सिरसा जिला के कस्बा डबबाली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अन्तर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

इस शिविर की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रेनु शर्मा ने की। शिविर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिरसा के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशन तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के नेतृत्व में भाजपा का संगठन लगातार विस्तृत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा रात्रि विश्राम के पश्चात शिविर के दूसरे दिन की शुरूआत हुई। दूसरे दिन योग, प्राणायाम एवं व्यायाम के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ।

डाॅ. पूनियां ने बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) विषयों पर चर्चा की। शिविर के समापन पर भाजपा आईटी विभाग द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई तथा उन्हें डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

समापन सत्र में जिला अध्यक्ष शर्मा ने सभी वक्ताओं, कार्यकर्ताओं तथा कार्यक्रम व्यवस्था में जुटे स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर मुकेश गौड़, डाॅ. भीमसैन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित