सिरसा , अप्रैल 16 -- हरियाणा मेंनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सिरसा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में डोडा पोस्त और हेरोइन बरामद से साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने डिंग थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-9 पर एक संदिग्ध कैंटर को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 297 किलो 70 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके से चालक मेजर सिंह निवासी जिला मुक्तसर साहिब (पंजाब) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक अन्य कार्रवाई में 20 ग्राम 97 मिलीग्राम हेरोइन सहित महेंद्र सिंह निवासी सिरसा को काबू किया। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित