, May 4 -- शिमला, 04 मई (वार्ता हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सोमवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
यह हादसा हरिपुर धार के पास गट्टाधार रोड पर हुआ, जब एक कार तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे गिर गई जिसमें सवार तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोग और पुलिस दल दुर्घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। घायलों को नाहन के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
मृतकों की पहचान गट्टाधर पंचायत में स्कूल की शिक्षिका अमरा देवी (52) और उनकी बेटी आराध्या (14), प्रियंका (14) और सज्जन सिंह (62) के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल अजीत कुमार अमरा देवी का बेटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित