सीतापुर , जुलाई 20 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के सधना क्षेत्र में सोमवार दिन में खेतों में काम कर रहे पिता पुत्र को जंगली सियारो ने हमला करके घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रघुनाथपुर गांव निवासी राजपाल सिंह (70) एवं उनका बेटा रघुवीर सिंह (35) दिन में अपने खेतों पर काम कर रहे थे, तभी दो जंगली सियारो ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायल पिता पुत्र जब गांव की तरफ शोर करते हुए भागे तो रास्ते में चार भैंसों को भी सियार ने जख्मी कर दिया। हमले से गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को सधना अस्पताल उपचार के लिये भेजा गया, जहां से उन्हें अच्छे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चारों ओर छानबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। गांव में वन विभाग की टीमों ने सतर्कता बरतने का निर्देश गांव वालों को दिया है। गौरतलब है कि रघुनाथपुर में पिछले दिनों तेंदुआ दिखाई पड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित