नयी दिल्ली , सितंबर 03 -- अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक शेनू अग्रवाल वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के नये अध्यक्ष चुने गये हैं।
सियाम के यहां गुरुवार को आयोजित 66वें वार्षिक अधिवेशन में संगठन की कार्यकारी समिति ने वर्ष 2026-27 के लिए उन्हें अपना नया अध्यक्ष चुना। श्री अग्रवाल इससे पहले संगठन में उपाध्यक्ष पद पर थे। उन्होंने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा की जगह ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित